Monday, October 19th, 2026

Nokia जल्द ही 4 नए 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी

नई दिल्ली
भारत समेत दुनियाभर में 5G स्मार्टफोन्स की डिमांड बढ़ती जा रही है और इस कोशिश में Samsung, Xiaomi, Motorola, Oppo, Vivo, OnePlus, Apple समेत लगभग सभी बड़ी कंपनियां सस्ता और महंगा 5जी मोबाइल लॉन्च कर रही है। इस रेस में पिछड़ रही HMD Global अब अपने पॉप्युलर ब्रैंड Nokia के 4 नए 5जी स्मार्टफोन्स इस साल लॉन्च करने वाली है, जो कि लुक और स्पेसिफिकेशंस के साथ ही मजबूती के मामले में भी जबरदस्त होने वाला है। हाल ही में कंपनी ने अपनी योजना के बारे में बताया है। फिलहाल 5G सेगमेंट में नोकिया का एकमात्र मोबाइल Nokia 8.3 5G है।

ये स्मार्टफोन्स होंगे
नोकिया आने वाले समय में अपने 5जी मोबाइल सेगमेंट का विस्तार करने की कोशिश में है और जल्द ही 4 नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना पर कार्यरत है। नोकिया के जो 5G मोबाइल इस साल लॉन्च होने वाले हैं, उनमें Nokia 5.5 5G, Nokia 7.4 5G, Nokia 8.4 5G और Nokia 9.x PureView (संभावित नाम) प्रमुख हैं। माना जा रहा है कि ये मोबाइल एंट्री लेवल 5जी मोबाइल सेगमेंट से लेकर प्रीमियम 5जी मोबाइल सेगमेंट के हो सकते हैं।

 

#5G स्मार्टफोन्स

Source : Agency

पाठको की राय